फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूः वीसी दफ्तर के सामने स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन, स्कॉलरशिप न आने पर जताया रोष

Thu, 09 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab university
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में 1650 स्टूडेंट्स को स्कालरशिप तीन महीने से नहीं मिली है। इसे लेकर स्टूडेंट्स की ओर से वीसी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। स्टूडेंट्स की ओर से आरोप लगाया गया कि स्टूडेंट्स की रिसर्च प्रभावित हो रही है। स्टूडेंट्स को मेस चार्ज भी नहीं दे पा रहे हैं। पीएचडी स्कालर सुल्तान कालिया ने बताया कि स्कालरशिप तीन महीने से नहीं आई है। इस कारण यह परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान यूआईईटी सहित अन्य विभागों के 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पीएचडी स्कालर की स्कालरशिप इसलिए नहीं आ पाई है क्योंकि यूजीसी की वेबसाइट पर स्टूडेंट्स के सभी डाक्यूमेंट अभी तक अपलोड नहीं हो पाए हैं। यह डॉक्यूमेंट 31 मार्च तक अपलोड किए जाने थे। 

खर्च समय पर नहीं मिल पाने के कारण स्टूडेंट्स को समस्या आ रही है। स्टूडेंट्स की स्कालरशिप केनरा बैक के माध्यम से उनके अकाउंट में आती है। सभी डाक्यूमेंट मार्च में अपलोड किए जाने चाहिए थे। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सभी स्टूडेंट्स के संबंधित दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए है। इसलिए यूजीसी की ओर से ग्रांट जारी नहीं की गई है। इस पर डीएसडब्ल्यू की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही स्टूडेंट्स की बाकी ग्रांट जारी की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन खत्म किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें