फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोई ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में किया वीसी दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा 2016-17 सत्र से एग्जामिनेशन फीस बढ़ाने के फैसले को लेकर पीयू कैंपस में विरोध शुरू हो गया है। कई विभागों की परीक्षा फीस में डेढ़ फीसदी तक इजाफा होने का छात्र नेताओं ने विरोध किया है। शुक्रवार स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(सोई) के छात्र नेताओं ने इसके खिलाफ वीसी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। फीस वापस करने को लेकर कुलपति को ज्ञापन भी दिया गया। सोई ने ऐसा नहीं करने पर विरोध तेज करने की बात भी कही है।
विज्ञापन


 छात्र नेता बबन ने कहा कि पीयू प्रशासन के इस फैसले से पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और एफिलिएटेड 194 कॉलेजों के 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर फीस बढ़ोतरी का बोझ पड़ेगा। बबन ने परीक्षा फीस वृद्धि के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि लॉ विभाग की एग्जामिनेशन फीस 880 से बढ़ाकर 1550 रुपये तक कर दी गई है। इसी तरह अन्य ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की एग्जामिनेशन फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। 

गौरतलब है कि  सिंडीकेट और सीनेट में पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कॉलेजों की एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। इस मामले में छात्र संगठनों ने जमकर विरोध किया था। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर द्वारा यूजीसी फंड पाने के लिए फीस बढ़ोतरी को मजबूरी बताया था। सिंडीकेट और सीनेट ने 2016-17 में एग्जामिनेशन फीस और 2017 में ट्यूशन फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। फीस बढ़ोतरी को लेकर स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी (एसएफएस), सोई,एनएसयूआई और इनसो छात्र संगठनों ने मिलकर कई दिन तक भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें