स्टूडेंट सेंटर पर स्टूडेंट्स ने शहीदों को किया याद
- फोटो : अमर उजाला
शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सेंटर पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। ब्रिगेड के पंजाब इंचार्ज संदीप और चंडीगढ़ इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह ने शहीदों को याद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रहना चाहिए। शहीदों ने जिस भारत के लिए अपनी शहादत दी उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
शहीद भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन ने पीयू में मैराथन का आयोजन किया। पीयू गेट नंबर-1 से शुरू होकर मैराथन जिम तक हुई। शहीदी दिवस पर करवाई गई यह तीसरी मैराथन थी। लड़के और लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया। विजयी रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। मैराथन का उद्देश्य नशे से दूर रहना और शहीदों के प्रति सम्मान पैदा करना बताया गया।