फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल का दूसरा दिन, कुड़ियों ने कुछ यूं मचाया धमाल

Tue, 27 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ फे​​स्टिवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल के दूसरे दिन एमसीएम कॉलेज की कुड़ियों ने जमकर धमाल मचाया। दूसरे दिन फेस्ट में मेहंदी, कढ़ाई, फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग, कोलाज मेकिंग से लेकर इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और डांस की प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। एमसीएम के ऑडिटोरियम में जहां वीर रस की कविताएं सुनाई जा रही थीं, वहीं मल्टीमीडिया हॉल में क्लासिकल वोकल और गजल के मुकाबले हुए। क्ले मॉडलिंग के माध्यम से छात्राओं ने कुश्ती, गिल्ली डंडा और गीटे जैसी खेलों को चित्रित किया।

इंस्टालेशन में छात्राओं को डिजिटल इंडिया थीम दी गई। मेहंदी  प्रतियोगिता में कुछ ने दूल्हा- दुल्हन के डिजाइन बनाए तो कुछेक ने करवा चौथ के। फेस्टिवल के दूसरे दिन इंडियन आरकेस्ट्रा की धुनें  सुनाई दीं। इसके अलावा जब राजस्थानी, लावणी और पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा पेश किया गया तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें