पीयू के यूआईईटी विभाग में एंटरप्रेन्योर समिट उद्यमी-17 शुरू
- फोटो : अमर उजाला
एक बेहतर और क्रिएटिव आइडिया किसी भी युवा के कॅरियर को नई दिशा दे सकता है। आज के दौर में युवाओं की नई सोच ओर बेहतर स्किल उन्हें नया करने के लिए प्रेरित करती हैं। युवाओं में हमेशा कुछ नया करने का जोश रहता है।
कुछ इस तरह के विचार शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के इवनिंग ऑडिटोरियम में आयोजित एंटरप्रेन्योर समिट उद्यमी-17 में कई युवा बिजनेसमैन ने रखे। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) की ओर से स्टार्टअप को प्रमोशन के लिए आयोजित इस खास प्रोग्राम में देश विदेश में अपनी कंपनी के माध्यम से पहचान बनाने वाले युवा एंटरप्रेन्योर ने हिस्सा लिया।
उद्यमी-17 के उद्घाटन मौके पर यूआईईटी डायरेक्टर डॉ.रेणू विज और रोबोचैम्स के फाउंडर अक्षय आहुजा ने भावी इंजीनियर को स्टार्ट-अप के भविष्य और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पहले दिन स्टार्टअप से पहचान बनाने वाले यूट्रेड सॉल्यूशन के सीईओ कुनाल नंदवानी, माईमनी कर्मा सीईओ वरुण अग्रवाल , डायरेक्टर आईएफएम अमरजोत कौर, माइंड बैटरी फाउंडर सिमरनप्रीत सिंह ने शिरकत की।
पहले दिन तीन चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंजीनियरिंग से लेकर इकोनॉमिक्स विभाग से जुड़े युवाओं ने ओपन डिस्कशन में फाइनेंस एक्सपर्ट से खूब सवाल किए।