फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ इंस्टीट्यूट में कक्षा की टाइमिंग बनी चुनावी मुद्दा, अब इनसो ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Aug 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लॉ की टाइमिंग बनी चुनावी मुद्दा
विज्ञापन
पीयू स्थित लॉ इंस्टीट्यूट में कक्षा का समय बढ़ने केचलते अब यह नया चुनावी मुद्दा बन गया। क्योंकि बुधवार को इनसो की तरफ से लॉ इंस्टीट्यूट पर प्रदर्शन किया गया और पुरानी टाइमिंग लागू करने की मांग की गई। इससे पहले पिछले सप्ताह अन्य छात्र संघ भी इस मसले को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नए सेशन से पीयू के लॉ विभाग में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षा का समय बढ़ा दिया गया है। अब छात्रों को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कक्षा लगानी होगी। जबकि पहले यह समय साढ़े आठ से साढ़े 12 बजे तक रहता था। इसी के चलते इनसो कार्यकर्ता लॉ विभाग केबाहर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। छात्रों में इस बात को लेकर भी रोष है कि सिर्फ प्रथम वर्ष केछात्रों के लिए यह नई समय सारिणी बनाई गई है।

हालांकि प्रदर्शन केबावजूद इस समस्या का कोई हल नहीं निकला। इनसो नेता रमन ढाका केमुताबिक विभाग प्रमुख ने कहा है कि यह फैसला बार काउंसिल ऑफ इंडिया केनिर्देश पर लिया गया है। इस संबंध में छात्रों की तरफ से काउंसिल को पत्र लिखकर बताया जाएगा कि इतने लंबे समय तक छात्र कक्षा लगाने के हक मे नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें