पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स काउंसिल 2018 के चुनाव के लिए सभी संगठनों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को नामांकन वापस लेने के बाद प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जबकि वाइस प्रेसीडेंट के लिए आए 70 नामांकन में से सात उम्मीदवार, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए 62 में से पांच और ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए 64 में से पांच उम्मीदवार छात्र संघ चुनाव के दंगल में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।
वहीं इस बार एनएसयूआई बिना गठबंधन चुनाव लडे़ंगी। प्रेसीडेंट पद के लिए एसएफएस भी बिना गठबंधन के उतरेगी। पंजाब यूनिवर्सिटी में छह सितंबर को स्टूडेंट काउंसिल के होने वाले चुनाव के लिए दोपहर तक जमकर गठजोड़ चले। किस पार्टी से गठबंधन करके स्टूडेंट्स काउंसिल की सीट पर जीत हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
छात्र संगठनों की ओर से जमकर माथा पच्ची की गई। दोपहर बाद 3.30 बजे पार्टियों ने अपने पैनलों की घोषणा कर दी। पिछली बार के विजेता छात्र संगठन एनएसयूआई ने इस साल अकेले ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वहीं, एसएफएस भी चुनावी दंगल में अकेले दम दिखाते हुए नजर आएगी।
एबीवीपी ने एसफपीयू के साथ किया गठबंधन
abvp
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस साल नई पार्टी स्टूडेंट्स फ्रंट पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ गठबंधन किया है। इसमें चुनाव दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लडे़ंगी।
पैनल
प्रेसीडेंट - आशीष राणा (यूआईएलएस डिपार्टमेंट)
वाइस प्रेसीडेंट - हरसीस चहल (बीडीएस )
जनरल सेक्रेटरी - साहिल जगलान (यूआईईटी)
ज्वाइंट सेक्रेटरी - हेमंत शर्मा (यूआईएलएस )
चुनावी मुद्दा - डिपार्टमेंट की मशीन और उपकरण को मॉडर्न बनाना है। जिससे कि छात्र रिसर्च और प्रैक्टिकल वर्क आसानी से कर सकें। लाइब्रेरी में सुधार करना, गर्ल्स हॉस्टल-10 की फीस को कम करना मुख्य मुद्दा है।
छात्र संगठन पुसू और एचपीएसयू ने मिलाया है हाथ
PUSU Support
- फोटो : File Photo
इस चुनाव में छात्र संगठन पुसू ने पूर्व स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट रहे निशांत कौशल की पार्टी एचपीएसयू के साथ हाथ मिलाया है। जहां प्रेसीडेंट और जनरल सेक्रेटरी के पद पर पुसू की ओर से उम्मीदवार खड़ा किया गया है। ज्वाइंट सेक्रेटरी पर एचपीएसयू से प्रत्याशी को खड़ा किया गया है। हालांकि गठबंधन के बाद भी वाइस प्रेसिडेंट के लिए उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया है।
पैनल
प्रेसीडेंट - रविंदर वीर सिंह रंधावा ( बीडीएस डिपार्टमेंट)
जनरल सेक्रेटरी - अंकुश मोंगा (यूआईसीईटी)
ज्वाइंट सेक्रेटरी - रोहित राणा (जियोलॉजी डिपार्टमेंट)
चुनावी मुद्दा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रिसर्च स्कॉलर के छात्रों की समस्याओं को दूर करना, साउथ कैंपस के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना।
छात्र संगठन सोई ने इनसो, आइएसए और हिमसू के साथ किया है गठजोड़
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव
चुनाव में सोई ने इस बार जीत को पक्का करने के लिए इनसो, आईएसए और हिमसू के साथ गठजोड़ किया है। चारों पार्टियों ने आपसी सहमति से चारों पदों के लिए उम्मीदवार खड़ा किया है। इस गठबंधन में प्रेसीडेंट पद का उम्मीदवार सोई पार्टी से मैदान में खड़ा है।
पैनल
प्रेसीडेंट - इकबाल प्रीत प्रिंस ( ह्यूमन राइट्स डिपार्टमेंट)
वाइस प्रेसीडेंट - दलेर सिंह (जियोलॉजी)
जनरल सेक्रेटरी - अमरिंदर सिंह (यूआईईटी)
ज्वाइंट सेक्रेटरी - नीति धीमान (जियोग्राफी)
चुनावी मुद्दा- छात्रों की जनरल बॉडी मीटिंग रखकर उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। इस मीटिंग में छात्र जो सुधार के लिए सुझाव देंगे उस पर काम किया जाएगा। लड़के और लड़कियों के लिए नए हॉस्टल का निर्माण, लड़कियों के हॉस्टल में 24 घंटे इंट्री की सुविधा होनी चाहिए।
चुनावी मुद्दा- छात्रों की बातों को रखने के लिए सीनेट में काउंसिल को अधिकार मिले। स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था, कैंपस में डाक्यूमेंट और स्टेशनरी शॉप की व्यवस्था हो।
एसएफएस ने सिर्फ प्रेसीडेंट के पद पर उतारा उम्मीदवार
एसएफएस ने प्रेसिडेंट पद के लिए उम्मीदवार को उतारा है। अपनी परंपरा को कायम रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस साल भी जूलोजी डिपार्टमेंट कनुप्रिया को प्रेसीडेंट के पद पर उतारा है।