छात्र संघ चुनाव का परिणाम आने से पहले ही मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनना शुरू हो गया। मतगणना केंद्र से जिस भी संगठन के लीड करने की खबर बाहर आती, उसके समर्थक जश्न मनाना शुरू कर देते। खासकर सोई, एबीवीपी और इनसो गठबंधन ने जीत के जश्न की पूरी तैयारी पहले से कर ली थी।
गठबंधन के सैकड़ों समर्थकों ने फिजिक्स डिपार्टमेंट के आसपास कब्जा जमाए रखा, लेकिन उम्मीदवार पिछड़ने पर समर्थक इधर-उधर बैठकर चर्चाओं में लगे रहे। पुसू और एसएफएस के प्रतिभागियों के खाते में लगातार वोट बढ़ते रहे। पुसू समर्थकों ने खूब शोर-शराबा किया। मतगणना में खुद को पिछड़ते देख सोई गठबंधन के समर्थक धीरे-धीरे खिसकने शुरू हो गए।