पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब क्लास से बंक करने वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। 75 फीसदी से कम अटेंडेंस होने पर स्टूडेंट्स को सेमेस्टर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। पहली बार पीयू प्रशासन ने 500 से अधिक स्टूडेंट्स को निर्धारित सीम (75 फीसदी) से कम लेक्चर होने पर दिसंबर से शुरू सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए रोल नबंर रोक दिए है।
जानकारी के अनुसार, पीयू के 30 के करीब विभागों के पांच सौ स्टूडेंट्स पर कार्रवाई की गई है। पीयू के सबसे बड़े विभाग यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के सबसे अधिख 169 स्टूडेंट्स सेमेस्टर परीक्षा नहीं दे पाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के 115 और इवनिंग स्टडीज विभाग के 48 स्टूडेंट्स के कम अटेंडेंस के कारण रोल नंबर रोक दिए गए हैं। इन स्टूडेंट्स को अब अगले सेमेस्टर में परीक्षा देने के लिए अटेंडेंस पूरी करनी होगी, तभी परीक्षा में बैठ सकेंगे।
पीयू में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का खेल खत्म
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभागों में अभी तक फर्जी सर्टिफिकेट्स के दम पर काफी स्टूडेंट्स अटेंडेंस पूरी करवा लेते थे। लेकिन इस साल से पीयू ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट्स मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पीयू के डेंटल कॉलेज और लुधियाना रीजनल सेंटर के तीन स्टूडेंट्स के खिलाफ फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मामला साबित होने पर उन्हें सेमेस्टर परीक्षाओं से डीबार कर दिया है। पीयू ने मेडिकल सर्टिफिकेट्स को लेकर नए नियम बना दिए हैं। पीयू हेल्थ सेंटर से अप्रूव सर्टिफिकेट्स को ही मान्य माना जाएगा। एक हफ्ते के भीतर सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
यूआईईटी और लॉ विभाग के स्टूडेंट्स क्लास बंक करने में टॉप पर
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
- फोटो : डेमो फोटो
यूआईईटी और लॉ विभाग के स्टूडेंट्स क्लास बंक करने में टॉप पर
कम अटेंडेंस मामले में यूआईईटी और लॉ विभाग के विद्यार्थियों पर सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार यूआईईटी के 169, लॉ 115, इवनिंग 48, फिलॉस्फी 25, मैथ 19, गांधीयन स्टडीज 10, जियोलॉजी 07, कंप्यूटर साइंस और कैमिस्ट्री विभाग के 06 स्टूडेंट्स को सेमेेस्टर परीक्षा के लिए रोल नबंर जारी नहीं किया गया है। कई अन्य विभागों से भी डीयूआई दफ्तर में अटेंडेंस मामले पहुंच रहे हैं।
अटेंडेंस मामले में पंजाब यूनिवर्सिटी अब सख्त कार्रवाई करेगा। कुछ स्टूडेंट्स ने 50 फीसदी लेक्चर भी अटेंड नहीं किए हैं। 500 के करीब स्टूडेंट्स को इस बार सेमेस्टर परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी नहीं किया है।
प्रोफेसर दिनेश गुप्ता, डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन पंजाब यूनिवर्सिटी