पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार एमफिल-पीएचडी और 31 जुलाई को लिए गए एमबीए(एग्जीक्यूटिव) एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी कर दी हैं। पीयू प्रवक्ता के अनुसार आंसरकी वेबसाइट http://exams.puchd.ac.in/shownoticeboard.php पर देखी जा सकती है। आंसरकी से संबंधित कोई भी शिकायत 7 अगस्त 2016 तक एआर(सीईटी) अरुणा रणजीत चंद्रा हाल पीयू या ईमेल arcet@pu.ac.in पर भेज सकते हैं।