पंजाब यूनिवर्सिटी के रेडियो स्टेशन को मिला स्पेशल अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिकेशन स्टडीज के रेडियो स्टेशन को स्पेशल अवार्ड से नवाजा गया है। बेटियों को बचाने के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह अवार्ड प्रदान किया।
शुक्रवार को विभाग में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने कम्यूनिकेशन स्टडीज के चेयरपर्सन प्रो.जयंत पेटर को पीआरसीआई द्वारा दिया गया अवार्ड भेट किया।
पीयू रेडियो स्टेशन ज्योतिर्गमय 91.2 पर काफी समय से हमारी बेटी कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें बेटियों को लेकर जागरुक किया जाता रहा है। इस मौके पोर पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा और पत्रकारिता विभाग की प्रोफेसर अर्चना आर सिंह भी मौजूद थीं।