पीयू स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ऑपन लर्निंग (यूएसओएल) में दाखिला प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। पीयू प्रबंधन से जारी सर्कुलर के मुताबिक यूएसओएल में ग्रेजुएट, मास्टर्स और सभी सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
30 अगस्त तक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर 18002332661 भी जारी किया गया है। यूएसओएल में इस बार पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर मेनेजमेंट और कॉर्पोरेट सिक्योरिटी भी शुरू किया जा रहा है।