पंजाब यूनिवर्सिटी में अब एक और विषय से एमफिल की जा सकती है। 2016-17 सेशन में इसमें दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल एक्सक्लूसन एंड इनक्लूसिव पॉलिसी ने 2016-17 सत्र से एमफिल कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है।
कोर्स में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी पीयू वेबसाइट www.puchd.ac.in से आवेदन फार्म डाउनलोड कर जमा करा सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 16 सितंबर शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। एमफिल-पीएचडी-2016 एंट्रेंस टेस्ट या नेट क्लीयर कर चुके स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।