फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: रिजल्ट घोषित, देखिए किस ग्रुप ने मारी बाजी?

Tue, 04 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
VC Arun Grover On PU - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीयू सीनेट के ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 में से बची हुई 12 सीटों का परिणाम सोमवार शाम को घोषित कर दिया गया। इन सीटों पर भी पीयू-डीएवी ग्रुप ने बाजी मार ली है। 15 में से 12 सीटें पीयू-डीएवी ग्रुप ने अपने नाम की। पीयू सीनेट के चुनाव में पीयू-डीएवी ग्रुप ने अशोक गोयल ग्रुप को बुरी तरह से पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। अकेले डीएवी ग्रुप की ही सीनेट चुनाव में पहली बार 12 सीटें आई हैं, जिससे इस गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली।
विज्ञापन


दयाल प्रताप सिंह रंधावा ने 3375, प्रभजीत सिंह 3375, संदीप कुमार ने भी 3375 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन, डॉ. सतीश कुमार शर्मा, डॉ. मुकेश अरोड़ा पहले दौर की मतगणना में ही विजयी घोषित किए जा चुके हैं। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में पहली जीत डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन के नाम रही थी। सीनेट ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में युवा छात्र नेताओं ने भी जीत दर्ज की है।

पहली बार दयाल प्रताप सिंह रंधावा और वरिंद्र सिंह ने भी जीत दर्ज की। 1 नवंबर 2016 से नई सीनेट का गठन होगा। इस सीनेट का कार्यकाल अगले 4 साल यानी 2020 तक होगा। इस चुनाव में कुल 62 हजार 281 वोट पोल हुई थी। जिसमें से 8 हजार 283 अवैध और 53 हजार 998 वैध रही। 3375 वोट का कोटा निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

दो मौजूदा सीनेटर को मिली हार, वीसी का रहेगा दबदबा

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव मतगणना - फोटो : File Photo
इस चुनाव में दो मौजूदा सीनेटर चुनाव हार गए हैं, जिनमें 2012 में चुनाव जीतकर सीनेट में आए मुनीष वर्मा और सेक्टर-32 एसडी कॉलेज के प्रो. जगवंत सिंह शामिल हैं। मुनीष पाल सिंह 2004 वोट के साथ 16वें स्थान पर रहे। इस बार ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से एक भी महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाई। जबकि 3 महिलाएं मैदान में थी। पहले 20 में भी महिलाएं जगह नहीं बना पाईं।

पीयू सीनेट में अब वीसी का दबदबा रहेगा। पीयू सीनेट ग्रेजुएट क्षेत्र की 49 सीटों का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें वीसी समर्थन वाले पीयू-डीएवी ग्रुप (नवदीप गोयल-रौनकी राम ग्रुप) ने अशोक गोयल ग्रुप को काफी पीछे छोड़ दिया है, जबकि अभी सीनेट की करीब 36 सीटों के नॉमिनेट होने वाले सदस्यों केनाम की सिफारिश पीयू वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर खुद चांसलर डॉ. हामिद अंसारी को भेजेंगे। इन नामों में भी वीसी के पसंदीदा लोगों के नाम शामिल होंगे। ऐसे में पीयू सीनेट में प्रो. ग्रोवर को बड़ा बहुमत मिल जाएगा।
विज्ञापन

इन कैंडिडेट को इतनी मिली वोट

PU Senate elections - फोटो : फाइल फोटो
विजेता कैंडिडेट                       वोट
डीपीएस रंधावा                   3375 
प्रभजीत सिंह                         3375
संदीप  कुमार                        3375   
सतीश कु मार                         3375
वरिंदर सिंह                          3375
रघबीर दयाल                         3363
मुकेश कुमार अरोड़ा              3213
बलबीर चंद जोसन                         3086
संदीप सिंह                              3073
संजीव कुमार बंदलिश                          2976
रबिंदर नाथ शर्मा                             2879
जरनैल सिंह                                  2754
हरजोध सिंह                                  2581
नरेश गौड़                                     2575
राजकुमार महाजन                                2347
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें