फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू: अदालत ने दी राहत, तीन और स्टूडेंट की नहीं होगी गिरफ्तारी

Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Students, cops clash at Panjab University - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद मचे बवाल मामले में जिला अदालत ने तीन और स्टूडेंट हरप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस के जवाब के बाद बुधवार को जिला अदालत ने उनकी याचिका मंजूर कर ली। इससे उनकी गिरफ्तारी पर लटकी तलवार अब हट गई है।
विज्ञापन


इससे पहले अदालत ने इन्हें 17 मई तक के लिए अंतरिम राहत दी थी। वहीं इससे पहले अदालत 11 अन्य स्टूडेंट्स को भी इसी मामले में राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा चुकी है।

पुलिस ने अदालत में सौंपी रिपोर्ट में कहा कि सभी आरोपी छात्रों ने जांच ज्वाइन कर ली है और अब उनकी हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उन्हें उनसे कोई रिकवरी भी नहीं करानी है। पुलिस के जवाब के बाद अदालत ने तीनों आरोपी छात्रों को राहत प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें