पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने पांचों इंजीनियरिंग कॉलेजों और एक आर्किटेक्ट कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फार्म से लेकर फीस भरने तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्रों को बस एक दिन उस संस्थान में अपने दस्तावेज लेकर जाना होगा, जो अलॉट होगा। इस दिन ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों का असली दस्तावेजों के साथ मिलान होगा।
पंजाब यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, होशियारपुर कैंपस, एसएस भटनागर केमिकल इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर-26 के अलावा सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाई गई है। 12वीं और जेईई मेन्स के परिणाम के आधार पर कॉलेज और स्ट्रीम अलॉट होगी। इस बार ज्वाइंट एक्शन कमेटी का हिस्सा पेक (डिम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) नहीं है। क्योंकि पेक में दाखिला इस बार आईआईटी और एनआईईटी की रेंकिंग के आधार पर होगा।
महत्वपूर्ण दिन
आवेदन का आखिरी दिन- 30 जून
फार्म में गलती सुधार- 1 व 2 जुलाई को
ऑनलाइन फीस जमा- 27 से 30 जुलाई तक
दस्तावेजों के साथ संस्थान में चेकिंग- 1 व 2 अगस्त को
अलॉट हुए संस्थान में रिपोर्टिंग- 3 अगस्त को
पीयू के आईएएस स्टडी सेंटर का बैच आठ अगस्त से शुरू
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित सेंटर ऑफ आईएएस स्टडी का नया बैच आठ अगस्त से शुरू होगा। नौ जुलाई से इसके लिए फार्म मिलने शुरू होंगे, जिन्हें 25 जुलाई तक जमा कराया जा सकेगा और 27 जुलाई को एंट्रेंस टेस्ट होगा।