पंजाब यूनिवर्सिटी ने ट्रेडिशनल कोर्स की तर्ज पर सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज की फीस बढ़ा दी है। इस फीस में साढ़े सात फीसदी तक इजाफा हुआ है। सोमवार को पीयू ने यह फीस की लिस्ट सार्वजनिक कर दी है। विद्यार्थी इसकी जानकारी पीयू की वेबसाइट पर भी ले सकेंगे। बढ़ाए गए शुल्क के दायरे में पुराने छात्र नहीं आएंगे, केवल नए दाखिलों पर ही नई फीस व्यवस्था लागू होगी।
पीयू 60 से अधिक सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज करा रहा है। यह कोर्स इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, होटल मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं। देशभर से विद्यार्थी इन कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। प्रवेश परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के माध्यम से इन कोर्सेज में हर साल दाखिले किए जाते हैं। इस बार इन कोर्स की फीस में इजाफा किया गया है।
पीयू प्रशासन का मानना है कि फीस वृद्धि पिछले वर्षों में नहीं की गई। साथ ही पीयू को फाइनेंशियल क्रंच से उबारने के लिए भी कुछ फीस बढ़ाना जरूरी था। पीयू ने अपनी वेबसाइट पर छात्रों को इसकी सूचना दे दी है। नए दाखिलों पर यह फीस व्यवस्था इसी शैक्षिक सत्र से लागू होगी।