फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस सेंटर विस्तार की ओर बढ़ा, विदेश में भी खुलेगी ब्रांच, चुने गए 5 देश

Wed, 13 Feb 2019 12:06 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूबीएस भवन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का यूबीएस सेंटर का विस्तार करने जा रहा है। इसकी एक ब्रांच विदेश में खुलने जा रही है। इसके लिए पांच देशों को चिन्हित किया गया है। जहां अधिक संभावनाएं होंगी वहां इसका शुभारंभ होगा। चुने गए देशों में सिंगापुर, दुबई, थाईलैंड, कनाडा व नाइजीरिया शामिल हैं। धीरे धीरे इन सभी पांचों देशों में सेंटर खोलने की योजना है। वीसी प्रो. राजकुमार के पास कमेटी ने यह प्रस्ताव भेज दिया। अब वह इसे फाइनल मंजूरी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


ऐसे बनी योजना
पीयू वीसी प्रो. राजकुमार मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं। बीएचयू में उन्होंने एमबीए के लिए बेहतर कार्य किया। वही का प्रबंधन अब यहां काम आ रहा है। विदेशों में पीयू के एमबीए की जबर्दस्त डिमांड बढ़ी है। इसे देखते हुए उन्होंने योजना बनाई। इसमें उनका साथ यूबीएस विभाग के चेयरमैन प्रो. दीपक कपूर व अन्य प्रोफेसर्स ने दिया। इसके लिए वीसी ने एक कमेटी बनाई। इसमें वह खुद के अलावा डीयूआई प्रो. शंकरजी झा, यूबीएस के चेयरमैन दीपक कपूर व विभाग के ही कई प्रोफसर्स शामिल हैं।

इस टीम ने एक सप्ताह में पांच देशों के नाम चुने हैं, जिनमें से एक जगह यूबीएस का सेंटर खोला जाएगा। इसमें सिंगापुर, दुबई, थाईलैंड, कनाडा व नाइजीरिया शामिल है। इसके लिए प्रथम चरण में 100 सीटें होंगी। साथ ही शिक्षकों की तैनाती भी होगी। इसके लिए पीयू अपने शिक्षकों को चयन करेगा। साथ ही संबंधित देश से भी शिक्षक रखे जाएंगे। फीस का निर्धारण सामान्य होगा। एनआरआई भारतीय छात्रों को इसके लिए रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन


इसलिए विदेश की ओर रुख कर रहा पीयू
- पीयू के एमबीए को वर्ल्ड रैंकिंग में 15वां स्थान मिला है। देश व दुनिया के मैनेजमेंट करने वाले विद्यार्थियों की नजर इस कोर्स पर है। इसका संचालन यूबीएस विभाग कर रहा है। विदेश में सेंटर की स्थापना के कारण एमबीए की रैंकिंग में और सुधार आएगा।
- पीयू की फाइनेंशियल स्थिति अधिक मजबूत नहीं है। इस वजह से विश्वविद्यालय केवल चल पा रहा है। दौड़ने के लिए पीयू को और धन की आवश्यकता है। इस सेंटर की स्थापना से विदेशी मुद्रा पीयू के खजाने में आएगी और स्थिति में सुधार होगा।
- विदेशों में रह रहे भारतीय छात्रों को एमबीए करने की ललक होती है। ऐसे में वह अपने देश के संस्थानों को ढूंढते हैं। ऐसी स्थिति में पीयू का यह संस्थान उनके काम आएगा। साथ ही उनके दाखिले भी आसानी से हो सकेंगे।

पांच जगहों का किया चयन
यूबीएस विदेश में अपना एक सेंटर खोलने जा रहा है। इसके लिए पांच जगहों का चयन किया गया है। उसी में एक का निर्धारण होगा। इस सेंटर की स्थापना से विदेशों में रह रहे अपने देश के विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
-प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस पीयू

विस्तार के लिए बनाई योजना
पीयू देश दुनिया में जाना जाता है। इसके विस्तार के लिए ही योजनाएं बनाई जा रही हैं। उसी में विदेश सेंटर की स्थापना भी शामिल है। यूबीएस विभाग के प्रोफेसर्स इस पर काम कर रहे हैं। जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

-प्रो. राजकुमार, वाइस चांसलर पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें