पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीए फाइनल इयर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीयू कं ट्रोलर आफ एक्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने मंगलवार देर रात घोषित रिजल्ट घोषित किया । उन्होंने बताया कि परीक्षाफल 77.43 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 33742 विद्यार्थी में बैठे, जिनमें 26125 पास हुए और 1310 बच्चे फेल हुए हैं।
परीक्षा में एएस कॉलेज खन्ना की छात्रा अलीशा ने 2400 में 2096 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। गोपीचंद आर्य कॉलेज अबोहर की शीनम में टीना ने 2045 अंक लेकर दूसरे तथा जीसीजी 11 की छात्रा पुनीत करवाल ने 2006 अंक लेकर ओवरआल तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट पीयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।