फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः स्कूल में दाखिला लेने के लिए अब देना होगा ये सर्टिफिकेट

Thu, 15 Sep 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पहले 18 जुलाई को लगनी थी मेरिट, लेकिन अब 27 को होगी जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूल में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स को अब ये सर्टिफिकेट देना होगा। पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड ने फरमान जारी किया है। इसके तहत 9वीं से लेकर 12वीं तक के उन सभी विद्यार्थियों पर शिकंजा कस दिया गया, जिन्होंने हस्त लिखित ट्रांसर्फर सर्टिफिकेट के आधार पर दाखिल लिया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने इन स्टूडेंट्स को ऑनलाइन ट्रांसफर सर्टिफिकेट जमा कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ विद्याथियों ने हस्त लिखित ट्रांसर्फर सर्टिफिकेट के आधार पर स्कूलों में दाखिल लिया था। अब बोर्ड का कहना है कि ये हस्तलिखित सर्टिफिकेट नहीं चलेगा, बल्कि ऑनलाइन सर्टिफिकेट जमा कराना होगा।

इसके लिए स्टूडेंट्स बोर्ड के मुख्य दफ्तर स्थित रजिस्ट्रेशन शाखा में संपर्क करें। वे फोन नंबर 0172-5227441 पर भी संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों का ऑन लाइन सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन शाखा की तरफ जारी किया जाएगा, जिसे वे स्कूल में जमा करा सकते हैं। बोर्ड के सचिव जेआर महरोक ने बताया कि ऐसा करने से स्कूल से स्कूल माइग्रेशन करवाना भी संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें