पंजाब बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है। इसे घोषित करने की तारीख भी तय हो गई है। पहले रिजल्ट 10 मई को आना था, अब इसके 14 मई को आने की बात कही जा रही है।
वहीं 10वीं का रिजल्ट इसके बाद अगले सप्ताह आने की संभावना है। पीएसईबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करेगी और आवेदक अपने अंकों की जांच करने के लिए www.pseb.ac.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं।