पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) सिंडीकेट ने शनिवार को पीयू के 19 हॉस्टलों की फीस में इजाफा करने का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार फीस में 2 फीसदी तक इजाफा किया गया है। पीयू के इस फैसले का असर करीब 6 हजार हॉस्टलर पर सीधे तौर पर पड़ेगा।
शनिवार को करीब सात घंटे चली सिंडीकेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिले 234 स्टूडेंट्स के दाखिले को रद्द करने के फैसले को वापस ले लिया है। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी स्पोर्ट्स खिलाड़ी संबंधित कोच को रिपोर्ट करेंगे और वहीं से उन्हें अटेंडेंस का रिकार्ड विभाग में जमा करना होगा।
पीयू से रेगुलर एमफिल करने वाले स्टूडेंट्स को पीएचडी में दाखिले के प्रस्ताव को लेकर सिंडीकेट में फैसला नहीं हो सका। मामले को लेकर कमेटी गठित कर दी गई है।
सिंडीकेट में पीयू कुलपति के खिलाफ एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सिंडीकेट की ओर से गठित सात सदस्यों की कमेटी की अप्रूवल का मामला उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर डॉ.हामिद अंसारी के पास भेजा जाएगा । जानकारी अनुसार सिंडीकेट की अगली मीटिंग 20 मार्च को निर्धारित की गई है।