फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में पीयू स्टूडेंट काउंसिल, रिव्यू का आश्वासन

Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी के विरोध में पीयू स्टूडेंट काउंसिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन द्वारा आर्थिक हालात सुधाने के लिए ट्यूशन फीस में 10 गुणा तक इजाफा करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। पीयू स्टूडेंट काउंसिल ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। स्टूडेंट काउंसिल के विरोध को देखते हुए फीस को लेकर गठित कमेटी ने पीयू स्टूडेंट काउंसिल पदाधिकारियों के साथ दोपहर बाद मीटिंग बुलाई। कमेटी कुछ विभागों की फीस में कटौती करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन छात्र काउंसिल फिलहाल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ है। फीस कमेटी ने अन्य कोर्स की बढ़ाई फीस का रिव्यू करने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद डीयूआई प्रो. दिनेश गुप्ता, फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट अफसर विक्रम नैयर, डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर, प्रो. नीना कपलेश, सीनेटर प्रो. नवदीप गोयल सहित कई अन्य अधिकारियों की पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रधान निशांत कौशल, सेक्रेटरी आशिक मोहम्मद के साथ मीटिंग हुई। 

मीटिंग में पीयू अधिकारियों ने कई विभागों की ट्यूशन फीस को कम करने का प्रस्ताव दिया, जिसमें फार्मेसी की फीस को 50000 से 25000 हजार, लॉ विभाग की फीस 25000 से 20000 हजार और बीडीएस फीस को 1.70 लाख से 1.30 लाख करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


मीटिंग में अगले सत्र से एडमिशन के समय स्कॉलरशिप के लिए दी जाने वाली जानकारी के लिए परफार्मा तैयार करने का फैसला भी लिया गया। इससे पीयू प्रशासन को पहले ही स्टूडेंट के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। बैठक में नार्थ रीजन की अन्य यूनिवर्सिटी के फीस स्ट्रक्चर की स्टडी करने का भी मामला उठा। कमेटी ने कहा कि पीयू को आर्थिक हालत से उबरने के लिए फीस से करीब 50 करोड़ जुटाने होंगे। 
विज्ञापन

स्कॉलरशिप के लिए बनेगी स्लैब

फीस बढ़ोतरी के विरोध में पीयू स्टूडेंट काउंसिल - फोटो : अमर उजाला
स्कॉलरशिप के लिए बनेगी स्लैब
पीयू प्रशासन का दावा है कि किसी भी गरीब स्टूडेंट को फीस के कारण पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। मंगलवार को हुई मीटिंग में स्कॉलरशिप के लिए एक से 2.50 लाख और 2.50 से 5 लाख की दो स्लैब बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इन स्लैब में स्टूडेंट्स को 75 और 50 फीसदी तक ट्यूशन फीस में छूट मिल सकेगी। कमेटी ने कहा कि इकोनॉमिल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) स्टूडेंट की फीस माफी पर पीयू द्वारा गठित कमेटी फैसला लेगी। सरकारी स्कूल से 12वीं पास करने वाले या स्कूल स्तर पर किसी तरह की स्कॉलरशिप पाने वालों को ही ट्यूशन फीस में लाभ दिया जाएगा।  

स्टूडेंट काउंसिल पीयू प्रशासन द्वारा फीस बढ़ोतरी फैसले के पूरी तरह खिलाफ है। लेकिन प्रशासन इसे मजबूरी बता रहा है। फीस कम से कम बढ़े इसके लिए नए तरीकों पर विचार किया जाएगा। पीयू ने कुछ विभागों की प्रस्तावित फीस को आधे तक कम करने का आश्वासन दिया है। अभी मामले में दो-तीन ओर मीटिंग होगी। 
-आशिक मोहम्मद ,सेक्रेटरी पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें