फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट का महामुकाबला 25 सितंबर को, 3 लाख वोटर करेंगे मतदान

Fri, 23 Sep 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Senate elections - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) सीनेट चुनाव का दौरा इस हफ्ते अंतिम दौर में पहुंचने वाला है। पीयू नई (2016-20) सीनेट की 15 सीटों के लिए 25 सितंबर को  महामुकाबला काफी रोमांचक होगा। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन देश भर के विभिन्न राज्यों में 15 सीटों के लिए होने वाले मतदान की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


 ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए पीयू से ग्रेजुएट या अन्य कोर्स करने वाले स्टूडेंट को मतदाता सूची में शामिल किया जाता है। इस चुनाव में 3.21 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट का फैसला करेंगे। चुनाव मैदान में 48 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। करीब तीन महीने से इन सीटों के लिए जबर्दस्त कैंपेनिंग चल रही है। पीयू प्रशासन ने सीनेट चुनाव के लिए 2 करोड़ से अधिक का बजट पास किया है।

आर्ट्स कॉलेज की 16 सीटों के लिए मतदान

Panjab University - फोटो : amar ujala
पीयू प्रशासन पहली बार ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी करवाएगा। संवेदनशीन बूथों की लाइव टेलीकॉस्ट पीयू के अधिकारी सीनेट हॉल में देख सकेंगे। पीयू प्रशासन ने चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए सैंकड़ों पीयू कर्मचारियों की पंजाब के दूर दराज इलाकों में भी ड्यूटी लगाई है। वीरवार को पीयू प्रशासन ने ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को मतदान पेटियां आवंटित कर दी हैं। उधर पीयू के चुनाव सेल में वोटर लिस्ट में नाम देखने के लिए दिनभर भारी भीड़ जमा रही। पीयू सीनेट चुनाव में प्रिंसिपल,एडवोकेट,प्रोफसर और पीयू के कई छात्र नेता भी जीत के लिए खूब जोर लगा रहे हैं। 

25 सितंबर को ही सीनेट में पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों के हेड के 8 पद,प्रोफेसर,एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर की 8 पदों के लिए मतदान होगा। जानकारी अनुसार सीनेट में आर्ट्स कॉलेजों की 8 सीटों के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 80 वोटर(प्रिंसिपल) अपने मत का प्रयोग करेंगे। 70 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उधर आर्ट्स कॉलेजों में प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की 8 सीटों के लिए 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 2300 वोटर जीत-हार का फैसला करेंगे। चंडीगढ़ और पंजाब में 70 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
 
विज्ञापन

चुनाव संबंधी कुछ रोचक जानकारी

VC Arun Grover On PU - फोटो : फाइल फोटो
ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए होने वाले मतदान संबंधी कुछ रोचक जानकारी

2016 के मतदाता  -----  321428
2012 के मतदाता  -----  285497
नए मतदाता ------------   55214
कुल उम्मीदवार  -----------  48
मतदान केंद्र    ------------- 270

मतदान तिथि 25 सितंबर (8 से 5 बजे) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें