फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: 6 सीटों के परिणाम घोषित, इनको मिली एंट्री

Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की नई सीनेट (2016-20) के लिए प्रिंसिपल ऑफ टेक्निकल कॉलेज और टेक्निकल कॉलेज स्टॉफ की निर्धारित छह सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इन सीटों के लिए 12 सितंबर को चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में मतदान हुआ था। टेक्निकल कॉलेज प्रिंसिपल कैटेगरी में  सेक्टर-20  चंडीगढ़ स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन(जीसीई) प्रिंसिपल डॉ. हर्ष बत्रा (13 वोट) ने चुनाव में जीत हासिल की है।
विज्ञापन


सीनेट के लिए चुने गए दो अन्य प्रिंसिपलों में दशमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन बादल, श्रीमुक्तसर साहिब की प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र सिंह सांघा(15 वोट) और गुरु रामदास बीएड कॉलेज जलालाबाद(फाजिल्का) की प्रिंसिपल सर्बजीत कौर(11 वोट) शामिल हैं। उधर, टेक्निकल स्टॉफ की तीन सीटों पर केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन हनुमानगढ़ रोड (अबोहर) में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.विपुल कुमार नारंग (138 वोट), मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन (लुधियाना) से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुरमीत सिंह (130) और सेक्टर-36 देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर नीरू मलिक (119) सीनेट सीट के लिए चुनी गई हैं। 
विज्ञापन

VC Arun Grover On PU - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि प्रिंसिपल पदों के लिए 93 और स्टाफ की सीटों के लिए 75 फीसदी मतदान हुआ है। चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में मतदान के लिए 28 बूथ बनाए गए थे। प्रिंसिपल पद की 3 सीटों के लिए हुए मतदान में 43 प्रिंसिपल ने मत का प्रयोग किया। इस क्षेत्र के लिए कुल 46 मतदाता थे। उधर, टेक्निकल कॉलेज स्टाफ चुनाव क्षेत्र की तीन सीटों के लिए 75 फीसदी मतदान हुआ था। 691 मतदाताओं में से 519 ने अपने मत का अधिकार किया था। प्रिंसिपल की तीन सीटों के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जबकि स्टाफ की तीन सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर थी।

चार सीटों के लिए 19 को मतदान
 जानकारी के अनुसार सीनेट में पीयू टीचिंग स्टाफ में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की 4 सीटों के लिए 19 सितंबर को मतदान होगा। उधर सीनेट के अंतिम चरण में 25 सितंबर को होने वाले ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। 3.21 लाख मतदाता ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में मत का प्रयोग करेंगे। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में मतदान के लिए 270 मतदान बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें