फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में प्रधान पद के लिए 50 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Sat, 03 Sep 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Student Counsil Election Nomination - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 7 सितंबर को होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव में इस बार मुकाबला काफी तगड़ा होने की उम्मीद है। शुक्रवार पीयू चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए 50 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। जिसमें से 12 लड़कियों के नाम शामिल हैं। ऐसे में पीयू चुनाव में इस बार लड़कियां कड़ी टक्कर देगी और नया इतिहास भी रच सकती हैं।
विज्ञापन


 देर शाम पीयू डीएसडब्ल्यू दफ्तर की ओर से जारी लिस्ट में प्रेसिडेंट पद के लिए 50,वाइस प्रेसिडेंट के 40,सेक्रेटरी के 50 और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के 47 कैंडीडेट्स ने नामांकन भरा। सभी विभागों में सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी की गई । 10.30 के बाद किसी भी कैंडीडेट को एंट्री नहीं दी गई। सभी प्रमाण पत्र पूरी नहीं होने के कारण कई स्टूडेंट नामांकन ही नहीं भर सके। उधर नामांकन के बाद कई विभागों में ऑब्जेक्शन और नामांकन रद्द करने को लेकर हंगामा भी हुआ। छात्र संगठनों ने उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने की स्थित को देखते हुए 3 से 4 स्टूडेंट को रिजर्व रखा हुआ था। शनिवार दोपहर बाद नामांकन वापसी के बाद चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों का पता चलेगा।

आज जारी होगी उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट
7 सितंबर को पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में खड़े होने वाले असल उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार दोपहर 3 बजे जारी होगी। सुबह 10 बजे अप्रूवड कैंडीडेट्ल की लिस्ट जारी होगी। 10.30 से 12.30 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उम्मीद के तहत सभी चार प्रमुख पदों  पर 4 से 5 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


चारों पदों पर लॉ विभाग से सबसे अधिक स्टूडेंट्स ने भरा नामांकन  
छात्र काउंसिल चुनाव में सबसे अधिक उम्मीदवार इस बार पीयू के लॉ (तीन वर्षीय) विभाग से हैं। जबकि सबसे अधिक वोट यूआईईटी विभाग की हैं। प्रधान पद के लिए लॉ से 7, वाइस प्रेसिडेंट 5जनरल सेक्रटेरी 7 और ज्वाइंस सेक्रेटरी पद पर 7 स्टूडेंट्स ने नामांकन भरा है। चुनाव मैदान में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूठ ऑफ एप्लीलाइड मैनेजमेंट साइंसेस(यूआईएएमएस), सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ,यूआईईटी  विभाग से ही सबसे अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  

उर्द विभाग से दो उम्मीदवार
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में पहली बार उर्दू विभाग से दो कैंडीडेट प्रधान पद की दौड़ में हैं।  सोई प्रधान पद के उम्मीदवार पीयूष आनंद और गगनदीप सिंह शामिल हैं। पीयूष को सोई का कड़ा उम्मीदवार माना जा रहा है,ऐसे में छोटा विभाग होते हुए भी सभी की निगाहें इस विभाग पर हैं। पीयूष के नामांकन पर कुछ छात्र संगठनों ने ऑब्जेक्शन किया तो वहां काफी देर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

कॉलेजों में भी हुआ नामांकन, एसडी-32 में भिड़े समर्थक

PU Student Counsil Election Nomination - फोटो : amar ujala
8 डीआर के नामांकन रद्द होने पर जमकर हुई नारेबाजी  
पीयू स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) में डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव(डीआर) पद के 8 उम्मीदवारों का नामांकन रदद करने को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। इस मामले में सोई,एनएसयूआई सहित अन्य छात्र संगठनों ने शाम को विभाग के सामने जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में कमेटी ने शनिवार को फैसला लेने का आश्वासन दिया है।

आपत्तियों पर कमेटी ने लिया फैसला
नामांकन को लेकर पीयू के सभी छात्र संगठनों की नजर विरोधी पार्टियों के कैंडीडेट्स पर थी। दूसरे संगठन के मजबूत कैंडीड्ट का नामांकन रद्द कराने के लिे चुनाव अधिकारी डीएसडब्ल्यू की से गठित कमेटी के पास काफी शिकायतें भी आई। कमेटी ने करीब सात बजे तक सभी मामलों पर अपना फैसला देकर फाइनल लिस्ट जारी कर दी।
 
कॉलेजों में भी हुआ नामांकन, एसडी-32 में भिड़े समर्थक  
शहर के सभी कॉलेजों में भी सात सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार का नामांकन का दौर जारी रहा। डीएवी कॉलेज,सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज और एसडी कॉलेज-32 में नामांकन को लेकर छात्र संगठनों में जबर्दस्त उत्साह था। एसडी कॉलेज में तो नामांकन को लेकर दो छात्र संगठनों के समर्थकों में आपसी झ़ड़प भी हो गई। कॉलेज में छात्रों ने कई गमलों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया।

पीयू चुनाव में 15205 वोटर करेंगे मतदान  
पीयू प्रशासन ने शुक्रवार शाम तक सात सिंतबर की वोटर लिस्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार पीयू चुनाव में इस साल कुल 15205 मतदाता होंगे, जबकि 2014 में इनकी संख्या करीब 14500 थी। 62 विभागों में मतदान होंगे और 120 डीआर चुने जाएंगे। पीयू नार्थ और साउथ कैंपस में कुल 148 बूथ बनाए गए हैं। यूआईईटी विभाग में सबसे अधिक 2514 वोटर जीत हार का फैसला करेंगे।
विभाग का नाम    कुल वोटर
यूआईईटी    2514
यूआईएलएस    1174
लॉ    1150
यूआईसीईटी    774
अंग्रेजी    332
डेंटल कॉलेज    401
इकोनॉमिक्स    326
यूआईएएमएस    363
फार्मासी    337
हिंदी    224
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन    208
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें