फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का डीसीडीसी ऑनलाइन पोर्टल हुआ लांच

Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीयू से एफिलिएटेड 192 प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों से जुड़ा पूरा डाटा अब एक क्लिक में देखा जा सकेगा। बुधवार को पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने डीसीडीसी ऑनलाइन एप्लीकेशन (पोर्टल) को लांच किया। 
विज्ञापन


कॉलेजों को ऑनलाइन जोड़ने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी नार्थ रीजन की पहली यूनिवर्सिटी है। पीयू डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल(डीसीडीसी) प्रो. परविंदर सिंह ने पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि नए सिस्टम से कॉलेज और पीयू प्रशासन के साथ होने वाले पत्राचार का काम काफी आसान हो जाएगा। 

कॉलेजों से संबंधित हर जानकारी अब किसी भी समय देखी जा सकेगी। नए पोर्टल में 58 मॉड्यूल बनाए गए हैं। जिसमें कॉलेज के स्थापित होने से लेकर, लैंड रिकार्ड स्टेटस, प्रिंसिपल, टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टॉफ, कुल स्टूडेंट्स, नए कोर्स जैसी सभी जानकारी एक क्लिक में मिल सकेंगी। 
विज्ञापन


एफिलिएटेड सभी कॉलेजों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ने की तैयारी 3 महीने पहले शुरू की गई थी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चार कॉलेजों को चुना गया था। ट्रायल सफल रहने पर पहले चरण में 70 कॉलेजों से जुड़ी हर जानकारी अब डीसीडीसी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। शेष 122 कॉलेजों को 30 नवंबर तक पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड होगी। 

 नए पोर्टल से कॉलेज और पीयू दोनों के बीच तालमेल बेहतर होगा। पंजाब स्थित मीलों दूर स्थित कॉलेज स्टॉफ को पीयू प्रशासनिक ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नए कोर्स की अप्रूवल के लिए पीयू बाबूओं के पास नहीं लगाने होंगे। 

हर फाइल का स्टेट्स अपडेट रखा जाएगा। पीयू सिटीजन चार्र्ट के तहत हर काम के लिए निर्धारित समय में फाइल अप्रूव करनी होगी। संबंधित कॉलेजों को हर अपडेट जानकारी एसएमएस से भेजी जाएगी। 

कॉलेजों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ का अलग से लॉग इन आईडी होगा। नए सिस्टम की जानकारी देने के लिए जल्द ही पीयू प्रशासन सभी कॉलेज प्रिंसिपल की वर्कशॉप आयोजित करेगा। सिस्टम से जुड़े लोगों को पीयू टैबलेट भी उपलब्ध करवाने का प्रपोजल है। 

कांट्रेक्ट शिक्षकों को देना होगा पूरा वेतन : 
डीसीडीसी ऑनलाइन पोर्टल से कॉलेजों के काम में पारदर्शिता आएगी। कॉलेजों में नियुक्त कांट्रेक्ट और गेस्ट फैकल्टी को अब यूजीसी नियमों के तहत सभी कॉलेजों को वेतन देना होगा। 

पीयू सीनेट में नेट-पीएचडी कांट्रेक्ट टीचर्स को 8 हजार वेतन देने के मामले उठते रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर सभी कांट्रेक्ट और गेस्ट टीचर्स की सैलरी संबंधी पूरी जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें