पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव से पहले सभी छात्र संगठनों ने नई कार्यकारिणी की घोषणा शुरू कर दी है। शनिवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) और स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(सोई) ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। एनएसयूआई ने गर्ल्स पैनल घोषित किया है।
आसिमा अवस्थी को कैंपस प्रेसिडेंट(साउथ), पल्लवी कलेर कैंपस प्रेसिडेंट(नार्थ),अदिति मलिक और पारुल को वाइस प्रेसिडेंट, शान अरोड़ और इबादत को जनरल सेक्रेटरी, हरप्रीत और समरीत को ज्वाइंट सेक्रेटरी, सुखमन को पार्टी इंचार्ज नियुक्ति किया गया है।
उधर सोई ने भी गर्ल्स विंग कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अर्शदीप कौर मांगट को प्रेसिडेंट, तवलीन संधू को चेयरपर्सन, अवंतिका ठाकुर और रिया चुघ को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, प्रभलीन नागरा, सोनाली और प्रिया शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट, खुशबू टंडन, रितेंद्र रीत कौर को जनरल सेक्रेटरी और नवजोत कौर, तान्या बेदी, निष्ठा एवं शगुन शर्मा को सेक्रेटरी तथा रिदिमा शर्मा को ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।