पंजाब यूनिवर्सिटी और नौ कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में चुनाव प्रचार के लिए अब सोशल साइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभिन्न संगठनों के नेता फेसबुक, व्हाट्सअप सहित अन्य माध्यमों का प्रयोग वोट मांगने के लिए कर रहे हैं।
पीयू और नौ उससे संबंधित कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव के चुनाव सात सितंबर को होंगे। चुनाव तक शहर के कॉलेजों के सामने धारा-144 लगा दी गई है। इस कारण छात्र संगठन चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर और बैनर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
अब छात्र संगठनों ने वोट जुटाने के लिए सोशल साइट्स फेसबुक, व्हाट्सअप और ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीयू और उससे संबंधित कॉलेजों में एबीवीपी, सोपू, पूसू, सोई और एसएफएस सहित 20 से अधिक पार्टियां अपने गठबंधन और छात्रों की सुविधा दिए जाने के वादे कर रहे हैं।