डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कंप्यूटर सेंटर
- फोटो : amar ujala
पीयू स्थित कंप्यूटर सेंटर का नाम बदल दिया गया है। पीयू कंप्यूटर सेंटर की पहचान अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कंप्यूटर सेंटर से होगी। बुधवार को टीबीआरएल डायरेक्टर डॉ. मनजीत सिंह नए सेंटर का उद्घाटन करने पीयू कैंपस पहुंचे।
पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि डॉ. कलाम ने 19 फरवरी 2000 को पीयू कंप्यूटर सेंटर का दौरा किया था। डॉ. कलाम ने देश की तरक्की के लिए कंप्यूटर लैब जैसे उपकरणों का 100 फीसदी सही इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। पीयू ने स्वर्गीय डॉ. कलाम की पहली पुण्यतिथि के मौके पर कंप्यूटर सेंटर का नाम बदलने का फैसला लिया है।