फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल होगा पीयू कैंपस, नाई और धोबी को भी होगी कैशलेस पेमेंट

Thu, 08 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
12 जनवरी 2017 तक पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सभी तरह के लेन देन पूरी तरह कैशलेस हो जाएंगे। पीयू मार्केट के दुकानदारों से लेकर हॉस्टल में नाई और धोबी को भी पेमेंट डिजिटल तरीके से होगी। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन(यूजीसी) के निर्देश पर पीयू ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वीरवार को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया।  जानकारी यूजीसी की ओर से वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत पीयू कैंपस में सभी तरह की पेमेंट डिजिटल मोड से करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पीयू को कुछ रोज पहले चिट्ठी जारी हुई थी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने नार्थ रीजन में पहली कैशलेस यूनिवर्सिटी बनने के लिए  जुलाई सेमेस्टर से पहले ही सभी तरह की ट्यूशन,हॉस्टल फीस के लिए स्मार्ट कॉम्बो कार्ड बनाने का फैसला पहले ही ले लिया है। 

यूजीसी के नए निर्देशों को लागू करने के लिए प्रो.अरुण ग्रोवर ने वीरवार शाम रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा,कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और डीसीडीसी प्रो.परविंदर सिंह, फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट ऑफिसर विक्रम नैयर, स्टूडेंट काउंसिल प्रेसिडेंट निशांत कौशल, टीचिंग और नॉन टीचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जनवरी तक पूरा कैंपस होगा कैशलेस

VC Arun Grover On PU - फोटो : File Photo
मीटिंग में 12 जनवरी 2017 तक पीयू कैंपस स्थित शॉपिंग कॉम्लेक्स,हॉस्टल मैस,कैंटीन, स्टूडेंट सेंटर, हॉस्टल में धोबी,नाई सहित सभी तरह के लिए कैशलेस सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया गया है। इन सभी जगह पर जल्द ही किसी बैंक के साथ टाईअप कर स्वाइप मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। हॉस्टल में भी स्वाइप मशीन लगाने का प्रपोजल रखा गया है। नए सिस्टम को सफल बनाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी स्टडेंट काउंसिल के साथ मिलकर पीयू प्रशासन सभी जगह दुकानदारों को जागरूक करेंगे। पुसू प्रेसिडेंट नवल ने कहा कि मीटिंग में कैशलेस सिस्टम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।  

यूजीसी के निर्देश पर पीयू ने डिजिटल पेेमेंट सिस्टम शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्टूडेंट,टीचर्स और कर्मचारियों को ई पेमेंट के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्टूडेंट्स अभियान में मदद करेंगे। यूजसी ने 12 जनवरी तक प्रोजेक्ट को लागू करने को कहा है। सभी को डिजिटल पेमेंट के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। 
सीए विक्रम नैयर, फाइनेंस एंड डेवलपमेंट ऑफिसर(एफडीओ) पंजाब यूनिवर्सिटी  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें