पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमएससी इन फोरेंसिक साइंस एंड क्रिमनोलॉजी में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कोर्स में 12 जुलाई को सुबह 10 बजे दाखिले के लिए स्टूडेंट को बुलाया गया है। उधर, पीयू ने बीए आनर्स एकोनॉमिक्स में दाखिले के लिए 8 जुलाई को सुबह 9.30 बजे स्टूडेंट को बुलाया है। स्टूडेंट को पीयू के ब्लॉक-3 इकोनामिक्स विभाग में रिपोर्ट करना होगा।
प्रो.नवदीप शर्मा बनी पीयू एनएसएस प्रोग्राम कोआर्डिनेटर पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रो.नवदीप शर्मा को एनएसएस प्रोग्राम को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है। इससे पहले प्रो.योगराज अंग्रीस के पास यह चार्ज था। प्रो.नवदीप शर्मा इससे पहले एएस कॉलेज खन्ना में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं।