पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित सेंटर फॉर न्यूक्लियर मेडिसिन में एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन प्रथम वर्ष में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस स्थित सेंटर में सुबह 9.30 बजे स्टूडेंट को इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा।
उधर पीयू प्रशासन ने बीएससी (फैशन डिजाइनिंग) तीसरे वर्ष का का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। 122 में से 119 स्टूडेंट पास हुए हैं। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।