शहर के सरकारी स्कूलों में 11 वीं में दाखिले के लिए प्रास्पेक्टस 10 जून से मिलेंगे। यह प्रास्पेक्टस आठ स्कूलों में दिए जाएंगे। प्रास्पेक्टस 200 रुपये में मिलेगा। शिक्षा विभाग ने दाखिले की तैयारी पूरी कर ली है।
दाखिले के लिए फार्म जीएमएसएसएस-10, जीजीएमएसएसएस- 20बी, जीएमएसएसएस- 37, जीएमएसएसएस - 47, जीएमएसएसएस एमएचसी, मनीमाजरा, जीएमएसएसएस- 28डी, जीएमएसएसएस- 38वेस्ट, जीएसएसएस मौलीजागरा में यह फार्म सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मिलेंगे। नामांकन फार्म जमा कराने की आखिरी तारीख 20 जून है। इसमें स्टूडेंट्स को एक फार्म ही भरना होगा। वहीं 27 जून को कॉमन मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी। 30 जून को स्ट्रीम के साथ दाखिले की लिस्ट मिल जाएगी। विद्यार्थी तीन से चार जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं।
एडमिशन प्रक्रिया 5 जुलाई को पूरी हो जाएगी। अधिकतर विद्यार्थियों में पांच मॉडल स्कूलों में दाखिले का क्रेज रहता है। इसमें सबसे अधिक मेरिट गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग कांप्लेक्स, जीएमएसएसएस- 16, 33, 35, 37 है। चंडीगढ़ डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया रिजल्ट आने के बाद जल्द हो जाएगी।