फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के भांजे ने सरकार को बताया गिद्दड़, ये है वजह

Sat, 04 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Prof Jagmohan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के भांजे ने सरकार को गिद्दड़ बताया है। प्रो. जगमोहन सिंह ने कहा कि एक बयान देने पर पूरी सरकार गिद्दड़ों की तरह पड़ जाती है। वो शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एसएफएस की ओर से आयोजित सेमिनार में बतौर वक्ता पहुंचे थे। लेकिन यह सेमिनार न हो सका।
विज्ञापन

सेमिनार नहीं हो पाया तो वीसी ऑफिस के बाहर एसएफएस के धरने पर पहुंच गए

Prof Jagmohan - फोटो : amar ujala
 जब वह सेमिनार नहीं हो पाया तो वह भी वीसी ऑफिस के बाहर एसएफएस के धरने पर पहुंच गए। नीचे सड़क पर ही बैठे। प्रो. जगमोहन ने सेमिनार न होने देने की निंदा की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को एकेडमिक आजादी मिलनी चाहिए। मैंने भी पीयू से डिग्री ली है, लेकिन अब सब बदल गया है। अब सवाल नहीं करने दिए जाते। आज कोई एक बयान दे भी देता है तो पूरी सरकार गिद्दड़ों की तरह उसके पीछे लग जाती है।
 
विज्ञापन

गुरमेहर के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा

गुरमेहर - फोटो : File Photo
गुरमेहर के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक महिला के प्रति प्रजातंत्रिक रवैया नहीं है। मैं एक सिपाही हूं लेकिन शांति के लिए लड़ता हूं। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग मनुवादी सोच के लोग हैं और इनका मकसद महिला जाति को उलझा कर रखना है। भगत सिंह चाहते थे महिलाएं हर चीज में बराबर की भागीदार हों। जीडीपी ग्रोथ को उन्होंने आंकड़ों का खेल बताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल ही जीडीपी के आंकड़े बदल दिए गए थे, जिसे अब 7 जीडीपी बताया जा रहा है वह वास्तव में 6.2 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें