फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजमेंट में PG कोर्स करने के इच्छुक आवेदन करें, शेड्यूल जारी

Sat, 13 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तीसरी कट ऑफ में कॉलेजों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगर आप मैनेजमेंट में पीजी कोर्स करना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन करें। शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मोहाली स्थित नार्थ रीजन के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने वर्किंग प्रोफेशनल और इंटरप्रेन्योर के लिए पहली बार ऑफ कैंपस पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


आईएसबी डिप्टी डीन एकेडमिक प्रोफेसर दिशान कामदार के अनुसार  कोर्स को कामकाजी प्रोफेशनल को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। कोर्स करने वालों को वीकेंड पर ही कक्षाएं लगानी होंगी।  यह कोर्स किसी भी एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स की तरह होगा। नए कोर्स की अवधि 16 महीने तय की गई है। पहली बार आईएसबी ने प्रोफेशनल को ध्यान में रखकर कोर्स का मॉड्यूल तैयार किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कोर्स को बिजनेस से जुड़े लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस मिलेगा। कामदार के अनुसार पिछले पांच सालों में आईएसबी ने कई इनोवेटिव प्रोग्राम शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि कोर्स को ग्लोबल कैरिकुलम के हिसाब से बनाया गया है ताकि बिजनेस क्लास से जुड़े लोगों को फायदा मिले।
विज्ञापन


15 नवंबर तक करें आवेदन, जनवरी में कक्षाएं  
पीजी प्रोग्राम इन मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए 15 नवंबर 2016 तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। 5 से 12 साल का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस रखने वाले लोगों के लिए यह प्रोग्राम बनाया गया है। सभी क्षेत्रों से लोग कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। 16 महीने के प्रोग्राम में अल्टरनेटिव वीकेंड पर क्लास लगेंगी। कोर्स में दाखिले लेने वालों की कक्षाएं जनवरी 2017 से शुरू होंगी। कोर्स में लीडरशिप,फाइनेंस और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कोर्स और अन्य जानकारी के लिए आईएसबी की वेबसाइट www.isb.edu पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें