फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूः गरीब विद्यार्थियों को 10 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी शुरू, बढ़ेंगी 62 हजार सीटें

Tue, 22 Jan 2019 03:05 PM IST
ajay kumar सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab university
विज्ञापन

संसद में गरीबों को दस फीसदी आरक्षण देने के बिल पर मुहर लगाए जाने के बाद इस वर्ग से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ देने की प्लानिंग शुरू हो गई। इस आदेश के बाद विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ने जा रही है। इसी कड़ी में पीयू व इससे संबद्ध 192 कॉलेजों में लगभग 62 हजार सीटें बढ़ने जा रही हैं। 

विज्ञापन


पीयू में लगभग 1600 सीटें बढ़ेंगी। इसका खाका तैयार हो रहा है। पीयू प्रशासन ने सभी विभागों को चिट्ठी जारी कर दी है। इसमें विभागों से पूछा गया है कि दस फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी तो इंफ्रास्ट्रक्चर और चाहिए या फिर उसी से काम चल जाएगा। विभागों से भी रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें कुछ विभागों ने जगह बढ़ाए जाने की मांग की है। इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। 

इस तरह बढ़ेंगी सीटें
गरीब विद्यार्थियों को दस फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को चिट्ठी जारी की है। विश्वविद्यालयों में दस फीसदी सीटें हर कक्षा में बढ़ाई जानी हैं और 25 फीसदी सीटें विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

ये हैं विद्यार्थियों के आंकड़े

पीयू समेत 192 कॉलेजों की स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में लगभग 2.50 लाख विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं। विद्यार्थियों की इस संख्या में दस व 25 फीसदी सीटें बढ़ाए जाने का आंकड़ा निकाला जाए तो लगभग 62000 सीटें शिक्षा के लिए बढ़ेंगी। कॉलेजों में सर्वाधिक सीटें बढ़ेंगी। इसका मुख्य कारण है कि अधिकांश कॉलेज गांव व कस्बों में होते हैं। वहां गरीब विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। इस आरक्षण के चलते उनको कॉलेजों में शिक्षा का लाभ मिल जाएगा।

1200 शिक्षक व 950 से अधिक कर्मियों की करनी होगी भर्तियां
जिस तरह विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है उसी तरह केंद्र सरकार नए शिक्षक व कर्मचारियों की तैनाती करेगी। इस संख्या के मुताबिक पीयू में 200 से अधिक शिक्षक व 350 से अधिक कर्मचारियों की भर्तियां होंगी। इसी तरह 192 कॉलेजों में लगभग एक हजार शिक्षक व 600 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी जो सरकार को तैनात करने की मंजूरी देनी होगी। 
विज्ञापन

क्लासरूम की संख्या कम पड़ेगी

सीटें बढ़ेंगी तो पीयू के दो दर्जन से अधिक विभागों के पास विद्यार्थियों के बैठाने का संकट खड़ा होगा। क्लासरूम में बैठने की सीटें सीमित हैं। इसके अलावा फर्नीचर आदि की व्यवस्था करनी होगी। इसी तरह 192 कॉलेजों को भी व्यवस्था करना आसान नहीं होगा। माना जा रहा है कि इस शैक्षिक सत्र से यह लाभ विद्यार्थियों को दिया जाना है। 

विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ
गरीबों को दस फीसदी आरक्षण देने का बिल पास होने के बाद शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसलिए सीटें बढ़ेंगी। उसकी तैयारी चल रही है। इससे तमाम विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय तक पढ़ाई करने का उनका सपना साकार हो सकेगा।  -प्रो. राजकुमार, वाइस चांसलर पीयू

अभी योजना पर चल रहा काम
पीयू में दस व कॉलेजों में 25 फीसदी सीटें बढ़ाए जाने की योजना चल रही है। कुछ बिंदु स्पष्ट नहीं हैं उसके लिए यूजीसी व एमएचआरडी से पूछा जा रहा है। वहां से स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियम लागू किए जाएंगे। -प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें