फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव का रिजल्ट घोषित

Thu, 22 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Senate elections - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) की नई सीनेट (2016-20) की चार सीटों का बुधवार शाम रिजल्ट घोषित कर दिया। अशोक गोयल ग्रुप से प्रोफेसर राजेश गिल और डॉ.प्रवीण गोयल जीते हैं, जबकि नवदीप गोयल गुट से प्रो.रजत संधीर और डॉ.अजय रंगा ने जीत हासिल की है। इस तरह नई सीनेट में अशोक गोयल और नवदीप गोयल ग्रुप के 8-8 सदस्य चुन लिए गए हैं। 
विज्ञापन


21 सितंबर को प्रोफेसर (2 सीट) और असिस्टेंट-एसोसिएट प्रोफेसर(2 सीट) के लिए 98 फीसदी रिकार्ड मतदान हुआ था। पीयू कैंपस में इन परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई थी। पीयू राजनीति में इन सीटों का काफी महत्व माना जाता है। बुधवार शाम पीयू प्रशासनिक ब्लॉक में चारों सीटों के लिए मतगणना हुई। प्रोफेसर की दो कैटेगरी में अशोक गोयल और नवदीप गोयल (पीयू ग्रुप) के बीच कांटे की टक्कर रही।पीयू प्रोफेसर चुनाव क्षेत्र में पूर्व पूटा प्रेसिडेंट प्रो.रजत संधीर ने साइंस एडं इंजीनियरिंग चुनाव क्षेत्र में जीत हासिल कर ली। लेकिन पूटा के पूर्व प्रेसिडेंट प्रो.अक्षय कुमार नहीं जीत सके । 

 
विज्ञापन

सीनेट मतदान का अंतिम दौर 25 सितंबर को 

VC Arun Grover On PU - फोटो : फाइल फोटो
प्रोफेसर चुनाव क्षेत्र से प्रो.रजत संधीर(43) ने प्रो.एसके तोमर(25) को हराया। आर्ट्स एंड कॉमर्स संकाय से प्रो.राजेश गिल(77) ने प्रो.अक्षय कुमार (73) को हराया है। असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर चुनाव क्षेत्र में आर्ट्स एंड कॉमर्स से डॉ.अजय रंगा(156) ने डॉ.दिनेश कुमार(74) को हराया। उधर, साइंस एंड इंजीनियरिंग से यूआईईटी के डॉ.प्रवीण गोयल (155) ने डॉ.याजवेंद्र पाल(125) को हरा दिया। 

बुधवार को घोषित रिजल्ट के बाद अब अशोक और नवदीप गोयल ग्रुप का सीनेट में फिलहाल बराबर का पलड़ा रहेगा। लेकिन 15 ग्रेजुएट सीट और पीयू चांसलर और देश के उपराष्ट्रपति द्वारा 36 नामिनेट उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद ही सीनेट की स्थिति स्पष्ट होगी। अक्तूबर अंत तक नामिनेटेड सीनेट सदस्यों की लिस्ट भी जारी होने की उम्मीद है। 
 
 पीयू सीनेट की चुनाव प्रक्रिया का अंतिम दौर 25 सितंबर को पूरा हो जाएगा। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों में 3.22 लाख मतदाता विजेता का फैसला करेंगे। इस चुनाव क्षेत्र से 48 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें