फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय ने घोषित की गर्मियों की छुट्टियां, 15 मई से 15 जून तक रहेगा अवकाश

Fri, 08 May 2020 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय ने गर्मियों की छुट्टियों में 15 दिन की कटौती करते हुए एक माह का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं। यह अवकाश 15 मई से 15 जून तक रहेगा। यह छुट्टियां पीयू के सभी रीजनल सेंटर्स, पीयू से संबद्ध कॉलेजों में भी रहेंगी।

विज्ञापन


पीयू ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नियमों को नहीं माना और खुद ही छुट्टियां घोषित करने का निर्णय लिया। हालांकि यूजीसी ने कहा था कि विश्वविद्यालय अपने मुताबिक फैसले ले सकते हैं। अमर उजाला ने गर्मियों की छुट्टियां 15 दिन कम किए जाने की खबर पहले ही प्रकाशित कर दी थी।

यूजीसी ने कुछ दिनों पहले परीक्षा व एकेडमिक कैलेंडर बनाने के लिए कोहाड़ समिति बनाई थी। इस समिति के सदस्य पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार भी थे। इस कमेटी की सिफारिश के बाद यूजीसी ने गर्मियों की छुट्टियां 15 दिन की ही की थी। यह छुट्टियां 16 जून से 30 जून तक की थीं। इसके अलावा अन्य तिथियां भी तय की थीं। 
विज्ञापन


इसमें परीक्षा कराने से लेकर रिजल्ट जारी करने, नए सेशन के एडमिशन आदि की भी तिथियां थीं। पीयू ने इस एडवाइजरी का कुछ दिन पालन किया, लेकिन शुक्रवार को गर्मियों की छुट्टियां 15 मई से 15 जून तक घोषित कर दीं। मालूम हो कि अभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लग रही हैं। कोर्स कुछ ही शिक्षकों का पूरा हुआ है। ऐसे में वह एक माह घर पर बिना कोर्स पूरा हुए कैसे पढ़ाई करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें