फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए, दाखिला लेने से पहले देखें जरूर

Tue, 27 Nov 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
college admission
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ हर रोज नए कीर्तिमान अपने नाम कर रहा है। इसी तर्ज पर अब एक ओर उपलब्धि पीयू के खाते में जुड़ने जा रही है। जी हां अब पीयू एक साल का एमबीए कोर्स करवाएगा, जिसकी तैयारी में पीयू का यूबीएस विभाग जुटा हुआ है। यूजीसी की गाइड लाइन खंगाली जा रही हैं। उसके बाद यूजीसी को प्रस्ताव भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद यह कोर्स शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बताते हैं कि नए साल में यह नया तोहफा छात्रों को पीयू दे सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस स्कूल ने हाल ही में दो साल के एमबीए कोर्स का पूरा सिलेबस बदलने का प्रस्ताव पीयू प्रशासन की उच्च कमेटी को भेजा था। डाटा विश्लेषण बेस सिलेबस बनाया गया था, जिसमें सर्वाधिक लोगों को नौकरी मिलनी हैं। अब विभाग की ओर से एक साल का एमबीए कोर्स कराए जाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है।

यूबीएस डिपार्टमेंट को कुछ हद तक इसमें सफलता भी मिली है। इस कोर्स के शुरू होने के बाद हर साल 100 से अधिक युवा एमबीए करके नौकरी हासिल कर सकेंगे। विभाग को किसी भी अतिरिक्त चीज की आवश्यकता इस कोर्स के संचालन के लिए नहीं होगी। मालूम हो कि आईआईएम व कुछ गिने-चुने संस्थान ही एक साल में एमबीए कोर्स करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी की गाइड लाइन देखी जा रही हैं। यदि यूजीसी इसे मंजूरी प्रदान कर देगा, तो कोर्स शुरू कर देंगे।
- प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें