आखिर में तय हुआ कि पहले एक क्षेत्र को कार फ्री घोषित किया जाए। उसके बाद दूसरे क्षेत्र को लें। एक साथ पूरे परिसर में कार बंद करने से तमाम अव्यवस्था सामने आएंगी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि आर्ट ब्लॉक से लेकर लॉ विभाग तक कारों की आवाजाही बंद कर दी जाए। शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी अपने फोरव्हीलर वाहनों को गेट नंबर एक व उसके आसपास बनी पार्किंग में खड़ी करेंगे।
उसके बाद पैदल अपने विभागों तक पहुंचेंगे। इसके पालन के लिए गेट नंबर एक से निकलने वाले वाहन जो स्टूडेंट सेंटर की ओर जाएंगे, उन्हें मोड़ पर ही रोक लिया जाएगा। यदि वाहनों पर पीयू के स्टीकर नहीं लगे हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और पैदल जाने की सलाह दी जाएगी।
यदि स्टीकर लगे होंगे तो उन्हें पीयू का सदस्य मानकर पार्किंग में गाड़ी लगवाई जाएगी। हालांकि दोपहिया वाहन की आवाजाही इस मार्ग से हो सकेगी। दूसरा बैरियर गांधी भवन के पास तो तीसरा बैरियर लॉ विभाग से पास लगाया जाएगा। यही मुख्य मार्ग है जो स्टूडेंट सेंटर तक पहुंचता है।
हॉस्टल विद्यार्थी नहीं ला सकेंगे कार
हॉस्टलों में रह रहे विद्यार्थी कार नहीं ला सकेंगे। इस पर रोक लगा दी गई है। वह बाइक व साइकिल का प्रयोग कर सकेंगे। उनके वाहनों को पार्किंग में भी जगह नहीं मिलेगी।