यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी (यूआईईटी) में एफिकार इवेंट के अंतिम दिन रविवार को एफिकार रेस का आयोजन हुआ।14 इलेक्ट्रिक एफिकारों ने रेस को पूरा किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी (एनआईटी) जालंधर 39 चक्करों के साथ एफिकार की विजेता बनी।
रविवार को इवेंट के समापन अवसर पर यूआईईटी की डायरेक्टर रेनू विज ने कहा कि एफिकार एल्युमनी स्टूडेंट्स की एक ऐसी पहल है जो किताबी ज्ञान और इंडस्ट्री के बीच सेतु की तरह है। एफिकार के फाउंडर नितिन शर्मा ने बताया कि एफिकार वाहनों की बढ़ती संख्या से होने वाले प्रदूषण और प्राकृतिक स्त्रोतों के हनन को रोकने का विकल्प हो सकता है।
स्टूडेंट्स ने जो एफिकारें डिजाइन की हैं वह इलेक्ट्रिक या सोलर से चलती हैं। इनका वजन और डिजाइन ऐसा है जिससे यह ज्यादा दूरी तय कर सकती हैं। इनकी सभी क्षमताओं पर खरा उतरने वाली एफिकार इवेंट की विजेता बनती हैं। विभिन्न कैटेगरी में इनको परखा जाता है।
नितिन ने बताया कि इन कारों को स्टूडेंट्स ने खुद अपने स्तर पर बिना किसी इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की मदद से तैयार किया है। हर कार का डिजाइन दूसरी से अलग है। साथ ही कारों के फीचर्स भी एक दूसरे से अलग हैं।
कई स्टूडेंट्स ने अपनी कारों में सेंसर सिस्टम का इस्तेमाल किया है। जिससे कार चीजों का पहले से अवलोकन कर चालक को सचेत कर देती है। कार सामने किसी चीज को टकराने से पहले सचेत कर देती है।
यह रहे एफिकार के विजेता
सभी कैटेगरी में विजेता- एनआईटी जालंधर
सभी कैटेगरी में रनरअप- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर
हाईवे रेस विनर- एनआईटी जालंधर
सिटी रन- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर
जीरो से 50- एनआईटी जालंधर
खोज और ऊर्जा बचाने वाली- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर
प्रोडक्शन प्लान- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेकभनोलॉजी, कोयंबटूर
डिजाइन- थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला
कीमत- ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी, देहरादून