फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नए सत्र की कक्षाऐं शुरू

Mon, 18 Jul 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
students
विज्ञापन
शहर के सभी कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार से नए सत्र की कक्षाऐं शुरु हो गई। पहले दिन स्टूडेंट अपने क्लास रूम ढूंढने में अधिक व्यस्त रहे। 12वीं के बाद कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट के लिए पहला दिन काफी खास था। पहले दिन पढ़ाई से अधिक स्टूडेंट और टीचर्स के बीच परिचय का दौर जारी रहा। अधिकतर कॉलेजों में सोमवार को प्रथम वर्ष की कक्षाऐं ही शुरु हुई हैं। 
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से आने वाले स्टूडेंट अभिभावकों के साथ हॉस्टल लेने के लिए पहुंचे। हॉस्टल में भी दोपहर बाद तक कमरा लेने के लिए लंबी लाइनें लगी रही। सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में सोमवार को नए सत्र में इंट्रेक्शन सेशन का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल प्रो.जेके सहगल ने नए स्टूडेंट को संबोधित किया और कॉलेज के नियमों के बारे में जानकारी दी। 

सुबह 9 बजे से पहले ही कॉलेजों में स्टूडेंट पहुंच गए। अधिकतर कालेजों में नए सत्र के लिए नोटिस बोर्ड पर टाइम टेबल लगा दिए गए । उधर पंजाब यूनिवर्सिटी के भी विभिन्न विभागों में नए सत्र की कक्षाओं का दौर शुरु हो गया। पीयू स्टूडेंट सेंटर पर काफी दिनों बाद भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन


जीसीजी-11 प्रिंसिपल अनीता कौशल के अनुसार सोमवार को प्रथम वर्ष स्टूडेंट का पहला दिन था, मंगलवार को सेकेंड और थर्ड ईयर की छात्राओं की पढ़ाई शुरु हो जाएगी। उधर सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में हर साल की तरह शब्द कीर्तन और पाठ कराया गया। छात्राओं के साथ प्रिंसिपल डॉ.चरणजीत कौर सोही ने भी मुलाकात कर उन्हें कॉलेज नियमों की जानकारी दी। जीसीजी-42, जीसी-46, एमसीएम कॉलेज-36, डीएवी सेक्टर-10, एसडी कॉलेज-32 में भी नए एकेडमिक सत्र की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें