फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले का दूसरा मौका

Fri, 15 Jul 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के 40 गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को दूसरा मौका मिलने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने वीरवार को दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरी काउंसिलिंग में पहली बार आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को भी दाखिला मिल सकेगा। दूसरी काउंसिलिंग में स्टूडेंट को प्रॉस्पेक्टस में दिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने होंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग शुक्रवार को सुबह 11 बजे वेबसाइट पर खाली सीटों की जानकारी अपलोड कर देगा। 16 से 18 जुलाई तक स्टूडेंट्स को आवेदन करना होगा। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ के अनुसार दूसरी काउंसिलिंग में स्टूडेंट्स को स्कूल, स्ट्रीम और विषयों के ऑप्शन बदलने का मौका मिलेगा।

बराड़ के अनुसार दूसरी काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए नया फॉर्म भरकर 8 गवर्नमेंट स्कूलों में जमा करना होगा। स्कूल और स्ट्रीम बदलने का आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर मिलेगा। जिन स्टूडेंट ने पहली काउंसिलिंग के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी स्कूल में दाखिला नहीं लिया वह भी दूसरी काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ये रहेगा काउंसिलिंग का शेड्यूल 

चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala
16 से 18 जुलाई तक सुबह 9 से 1 बजे तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा। 
23 जुलाई को सुबह 11 बजे स्कूल और स्ट्रीम अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। 
25 से 27 जुलाई तक सुबह 9 से 11 बजे तक फीस जमा करनी होगी। 
  
इन आठ स्कूलों में जमा होंगे आवेदन फार्म 
11वीं की दूसरी काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट को जीएमएसएसएस-10,जीजीएमएसएसएस-20,जीएमएसएसएस-28डी,जीएमएसएसएस-37डी,जीएमएसएसएस-38(वेस्ट) जीएमएसएसएस-47,जीएमएसएसएस-एमएचसी मनीमाजरा, और जीएसएसएस मौली जागरां(वी) में आवेदन करना होगा। स्टूडेंट को प्रॉस्पेक्टस भी इन्हीं 8 स्कूलों से मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें