पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को विभिन्न कोर्स में दाखिले का काउंसिलिंग और इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है।
एमएससी फिजिक्स(आनर्स) में दाखिले के लिए 11 जुलाई को सुबह 9.30 बजे फिजिक्स डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करना होगा। पीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग में एमसीए और एमएससी(एचएस) में दाखिले के लिए 11 जुलाई को 9.30 बजे काउंसिलिंग होगी। पीयू के एमएससी फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनॉलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए 12 जुलाई को सुबह 10 बजे विभाग में काउंसिलिंग होगी।