चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। शुक्रवार से स्कूल की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड शुरू होने केसाथ ही असमंजस की स्थिति भी हो गई है। क्योंकि कुछ लोगों ने एडमिशन के लिए अलग-अलग कैटेगरी केआरक्षण का जिक्र नहीं किया है।
वहीं, ज्यादातर स्कूलों ने अपनी सालाना फीस में 8 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी और यह जानकारी फार्म के साथ ही बताई जा रही है। कुछ स्कूलों के फार्म नए फीस स्ट्रक्चर से अपडेट नहीं हुए थे, तो ऐसे स्कूल प्रबंधक फार्म लेने आने वाले अभिभावकों को अपना फीस स्ट्रक्चर समझाएंगे। चूंकि, एडमिशन फार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकेसे मिल रहे हैं। हालांकि, पहले दिन स्कूलों में ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। स्कूलों में वही लोग फार्म लेने आए, जो स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड करने की स्थिति में नहीं थे।
कोटे पर असमंजस
कुछ स्कूलों केएडमिशन फार्म में कोटे का जिक्र नहीं किया गया। हालांकि, ईडब्ल्यूएस कोटे का तो सभी स्कूलों केफार्म पर जिक्र है, लेकिन इसके अलावा भी कई तरह का कोटा होता है, जो एडमिशन के वक्त मिलता है। जैसे सिबलिंग कोटा, सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा, मैनेजमेंट कोटा और अल्पसंख्यक कोटा। इन कोटे केतहत स्कूलों में उपलब्ध सीट की संख्या बतानी होती है, लेकिन कई स्कूलों में ऐसा नहीं किया गया।
स्कूलों की अलग-अलग हैं फार्म जमा कराने की तारीख
स्कूल फार्म जमा कराने की अंतिम तारीख
सेंट कबीर 16 दिसंबर
स्ट्राबेरी स्कूल 12 दिसंबर
सेक्रेड हार्ट 8 दिसंबर
माउंट कार्मल 15 दिसंबर
सेंट जॉन 8 दिसंबर
भवन विद्यालय 12 दिसंबर
डीपीएस 12 दिसंबर