फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारः केयू ने शुरू किया स्पोर्ट्स डाइटिशियन का कोर्स, ले एडमिशन

Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं तो देखिए ये सुनहरा मौका। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने एक नया कोर्स शुरू किया है, सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ स्पोर्ट्स डाइटिशियन। केयू के शारीरिक शिक्षा विभाग ने कोर्स के दाखिले के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स डाइटिशियन के लिए कोर्स शुरू करने वाली पहली यूनिवर्सिटी है।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद  मलिक ने बताया कि इस सर्टिफिकेट कोर्स का जिम ट्रेनर, कोच और खिलाड़ियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि एक सफल खिलाड़ी बनने के लिए स्पेशल डाइट की जरूरत होती है। इसलिए केयू इस कोर्स के माध्यम से  प्रोफेशनल खिलाड़ियों को डाइट के लिए प्रशिक्षण देगा।

उन्होंने बताया कि 3  माह की अवधि के इस कोर्स में 2 विषय रखे गए हैं। एक पेपर थ्योरी एक पेपर प्रेक्टिल से संबंधित होगा। इस कोर्स की कक्षाएं सांयकालीन सत्र में सायं 4  बजे से 6 बजे तक विभाग में होंगी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 24 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


दाखिले के लिए 12 दिसंबर तक आवेदकों को आवेदन की हार्ड कॉपी विभाग में जमा करवानी होगी। 14 दिसम्बर को चयनित विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होगी व 15  दिसंबर से नियमित रूप से कक्षाएं शुरू होंगी।

उन्होंने बताया कि इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी जिम इंस्ट्रक्टर, डायटिशियन, कंसलटैंट के रूप में काम कर सकेंगे। डॉ. मलिक ने बताया कि डायटिशियन की खेल के क्षेत्र में बड़ी मांग है उसे ध्यान में रखते हए ही शारीरिक शिक्षा विभाग ने स्पोर्ट्स डायटिशियन का कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है।

3 माह के कोर्स के लिए होगी 3 हजार फीस
शारीरिक शिक्षा विभाग के चेयरमैन डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि स्नातक आवेदक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 3 माह की अवधि के इस कोर्स के लिए 3 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत चलने वाले इस कोर्स के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें