फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर झगड़ा, सोई समर्थक समझ एयरफोर्स कर्मी के बेटे को पीटा

Wed, 31 Aug 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Khalsa Collage Fight - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एयरफोर्स कर्मी के बेटे पर बुधवार को सेक्टर-7 में स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने हमला बोल दिया। हमला करने वालों में यूटी पुलिस के एक कर्मी का बेटा भी बताया जा रहा है। घटना सेक्टर-26 के लाइट प्वाइंट के पास खालसा कॉलेज के निकट हुई । इसमें कुछ युवकों को चोटें आई हैं। थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


इसलिए किसी भी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।  पुलिस के अनुसार कॉलेज स्टूडेंट भूपिंदर सिंह और जतिन कुमार निवासी सेक्टर-26 पुलिस लाइन और यूटी पुलिसकर्मी के बेटे के अनुसार सोई ग्रुप के सदस्यों ने हमला किया था। घटना के वक्त वह लाइट प्वाइंट के पास खड़े थे। यह सभी सोपू का समर्थन कर रहे थे। इसी दौरान ये लोग सेक्टर-7 में घुस गए। वहां उन्हें दो युवकों पर शक हुआ। उनकी बाइक पर सोई के बैनर लगे हुए थे। इसके बाद उन्होंने उन पर हमला कर दिया। दो युवकों सेक्टर-7 निवासी हरमिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह थे। ये दोनों खालसा कॉलेज के स्टूडेंट भी नहीं हैं। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 लेकर गई। वहां उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि हरमिंदर और गुरविंदर पर गलती से हमला किया गया है। इसके बाद पीड़ित एयरफोर्स कर्मी के बेटे और दूसरे पक्ष के परिजनों के हस्तक्षेप के बाद उनमें आपसी समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें