फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद स्टूडेंट्स यहीं करेंगे इंटर्नशिप, खुलने जा रहा एमडीपी सेंटर

Fri, 05 Jul 2019 02:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस विभाग से एमबीए करने के बाद स्टूडेंट्स को यही इंटर्नशिप कराई जाएगी। उसके बाद दूसरी कंपनियों में भेजा जाएगा। इसके लिए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) सेंटर खुलने जा रहा है। यूबीएस विभाग इसकी तैयारी में लगा हुआ है। पीयू के यूबीएस विभाग की साख दुनियाभर में अच्छी है।
विज्ञापन


यहां की एमबीए को दुनिया में टॉप- 15 में जगह मिली थी। इस विभाग का परसेप्शन अच्छा है। यहां पढ़ाई बेहतर ढंग से कराई जाती है और प्लेसमेंट भी शतप्रतिशत होता है। विभाग अपने में और निखार लाने के लिए अब एमडीपी सेंटर स्टूडेंट्स के लिए खोलने जा रहा है।

बताया जाता है कि एमबीए करने वाले विद्यार्थियों को समय समय पर यहीं पर इंटर्नशिप कराई जाएगी ताकि वह कोर्स पूरा होने से पहले परिपक्व हो जाएं। ऐसा करने से उनको कंपनियां अधिक पैकेज देंगी। हालांकि कंपनियों में भी उन्हें समर इंटर्नशिप के लिए जाना होगा। अब तक शिक्षकों को सेंटर में पारंगत किया जाता था। देश दुनिया में होने वाले बदलाव के बारे में शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाती थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

टॉप टेन में आने का लक्ष्य

यूबीएस विभाग ने लक्ष्य रखा है कि इस बार वैश्विक लेवल पर आने वाले रैंकिंग में टॉप टेन में जगह बनानी है। उसी के हिसाब से विभाग चल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया जा रहा है। साथ ही एमबीए पाठ्यक्रम को भी उसी स्तर का बनाया जा रहा है। शिक्षा गुणवत्ता में और सुधार होगा।

एमबीए एंटरप्रेन्योर कोर्स की काउंसिलिंग
यूबीएस विभाग ने एमबीए एंटरप्रेन्योर कोर्स नया शुरू किया गया है। इसके लिए 5 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। स्टूडेंट्स अपने अभिलेख चेक कराएंगे और फीस जमा करेंगे। यदि कोई स्टूडेंट्स नहीं पहुंच पाता है तो उसकी सीटें किसी अन्य विद्यार्थी को दे दी जाएगी। सभी एमबीए विद्यार्थियों की कक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी।

पहले दिन उनका स्वागत होगा। इसके लिए ऑडिटोरियम आदि को सजाने की तैयारी चल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान को अतिथि के रूप में बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें