फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूः अब कॉलेजों की शिकायतों का वहीं पर होगा निस्तारण, बनाई जाएगी इंटरनल कंप्लेंट कमेटी

Fri, 07 Jun 2019 02:36 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Complaint - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कॉलेजों की शिकायतों का निस्तारण वहीं पर होगा। इसके लिए हर कॉलेज में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी बनाई जाएगी। पीयू की ओर से यह आदेश कॉलेजों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नए शैक्षणिक सत्र तक इस पर अमल शुरू हो जाएगा। कॉलेजों में शिक्षक व विद्यार्थियों की कई समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन


उनका निस्तारण नहीं हो पाता है तो वे शिकायतें विश्वविद्यालय के वीसी या चांसलर तक पहुंचती हैं। इस कारण इन कार्यालयों में शिकायतों का अंबार लग जाता है और समय पर निस्तारण भी नहीं हो पाता। शिकायत निस्तारण का अधिकार कॉलेज के पास है, इन कार्यालयों की ओर से केवल यह लिखा जाता है कि इसे गंभीरता से देखा जाए।

इसलिए पीयू प्रशासन ने सोचा है कि कॉलेजों में समस्या निस्तारण के लिए कमेटी का गठन किया जाए। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए दिन भी तय कर दिए जाएं। कमेटी की रिपोर्ट से कोई संतुष्ट न हो तो वह वीसी की ओर से विश्वविद्यालय स्तर पर बनाई गई कमेटी में शिकायत दर्ज करा सकेगा। सूत्रों का कहना है कि इस पर पीयू काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी कॉलेजों को आदेश भेज दिए जाएंगे। मालूम हो कि यह मामला सीनेट की बैठक में भी उठा था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें